गुरुवार, 21 जुलाई 2011

टेढ़ी नजर

1. समारू - छग के जगदलपुर में एसीबी के शिकंजे में आए करोड़पति अफसर।
पहारू - देखते रहो, कुछ और धनपशु का अवतार आने वाले दिनों में होगा।


2. समारू - वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली पश्चाताप कर रहे हैं।
पहारू - उनकी घर वापसी ही पश्चाताप हो सकता है।


3. समारू - वोट के बदले नोट मामले में परत-दर-परत खुलासा हो रहा है
पहारू - अभी तो सूत्रधार का सींखचों के पीछे आना बाकी है।


4. समारू - छग के एसपीओ बेरोजगार नहीं होंगे।
पहारू - ऐसा होता तो कई जुबान से आह भी निकलती।


5. समारू - कृषि राज्यमंत्री डा. चरणदास महंत ने जांजगीर को उन्नत कृषि जिला बनाने की बात कही है।
पहारू - राज्य सरकार की औद्योगिक नीति की भेंट चढ़ने से पहले बचाना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: