सोमवार, 18 जुलाई 2011

टेढ़ी नजर

1. समारू - छग के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नेतृत्व में 12 हजार से अधिक पौधे रोपे गए।
पहारू - अगले बरस तक 12 पौधे नहीं बचेंगे, बस ठंूठ के दर्शन होंगे।


2. समारू - यूपीए के खिलाफ भाजपा का अभियान शुरू होने वाला है।
पहारू - इधर छग कांग्रेस, भाजपा का ‘भ्रष्टाचार पुराण’ बनाने में लगी है।


3. समारू - केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. चरणदास महंत 18 जुलाई को रायपुर आएंगे।
पहारू - अब देखना होगा, कितने गुट नदारद रहते हैं, यही तो छग में कांग्रेस की दस्तूर रह गई है।


4. समारू - पीएमटी मामले के 9 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है।
पहारू - पुलिस के लंबे हाथ, उंची गर्दन वालों तक देर से पहुंचेगा।


5. समारू - डा. चरणदास महंत के रायपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।
पहारू - हां, पदपूजा में भीड़ तो जुटेगी ही।

कोई टिप्पणी नहीं: