रविवार, 3 जुलाई 2011

टेढ़ी नजर

1. समारू - चवन्नी का अस्तित्व खत्म हो गया है।
पहारू - मगर, चवन्नी छाप लोगों की संख्या तो बढ़ रही है।


2. समारू - ऐश्वर्या राय की जल्द ही मां बनने की खबर है।
पहारू - लगता है, ‘मीडिया’ को ‘ऐश्वर्या’ से अधिक जल्दी है।


3. समारू - छग के पीएमटी परीक्षा फर्जीवाड़े में ओहदेदारों की संलिप्तता की चर्चा है।
पहारू - बड़े लोग हैं, बड़े कारनामे करने में कैसे गुरेज करेंगे।


4. समारू - छग में डीएड का पेपर लीक हो गया।
पहारू - यहां की परीक्षा संस्थानों की बदहाली की यह छोटी कहानी है।


5. समारू - रतन राजपूत ने अभिनव को वर चुन लिया है।
पहारू - अब देखना होगा, वरण कितना करते हैं ?

कोई टिप्पणी नहीं: