मंगलवार, 7 जून 2011

टेढ़ी नजर

1। समारू -दिग्विजय सिंह ने लादेन को ‘ओसामा जी’ कहा।
पहारू - विवादों में नहीं होने पर उनके पेट का चारा नहीं पचता।

2। समारू - बाबा रामदेव के पीछे भाजपाई राजनीति कर रहे हैं।
पहारू - भाजपा में नैया पार कराने वाला कोई नेता भी तो नहीं है।

3। समारू - छग सरकार दो बच्चों से अधिक होने पर नौकरी नहीं देगी।
पहारू - मगर चार-छह बच्चे वाले नेता को मंत्री जरूर बना सकती है।

4। समारू - बाबा के सत्याग्रह व अनशन से सरकार घबरा गई है।
पहारू - क्यों नहीं, सत्ता की कुर्सी का सवाल जो है।

5। समारू - देश में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है।
पहारू - उससे कहीं ज्यादा जनता की लाचारी चरम पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: