बुधवार, 29 जून 2011

टेढ़ी नजर

1. समारू - महंगाई ने आर्थिक बजट बिगाड़ दिया है।
पहारू - ‘आम आदमी के साथ हाथ‘ वाली सरकार पर और विश्वास करो।


2. समारू - बाबा रामदेव ने कहा है कि वे कायर नहीं है।
पहारू - सच है, नहीं भागते तो पुलिस का कोपभाजन बनना पड़ जाता।


3. समारू - छग कांग्रेस में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द होने वाली है।
पहारू - फिर क्या है, कलह भी जल्द आने वाली है।


4. समारू - भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने बढ़ती महंगाई को लेकर मौत मांगी है।
पहारू - देश में भला इससे बढ़कर राजनीति हो सकती है।


5. समारू - छग के रायगढ़ में शहीद के शव को कचरा वाहन में लाया गया।
पहारू - किसी मंत्री के साथ ऐसा होता तो पहाड़ सिर पर उठा लेते।

कोई टिप्पणी नहीं: