मंगलवार, 5 अप्रैल 2011

टेढ़ी नजर -

1. समारू - वर्ल्ड कप जीतने के बाद धन बरस रहा है।
पहारू - जीत व उपलब्धि के पीछे दुनिया भागती है।


2. समारू - स्वामी अग्निवेश ने लाल सलाम कहा है।
पहारू - छग सरकार सोच रही है, कौन से वेश में आ गए ?


3. समारू - भारतीय टीम को नकली ट्राफी दिया गया।
पहारू - कौन सा नया हुआ है, मिलावटी का ही तो जमाना है।


4. समारू - भारत की जनसंख्या सवा अरब हो गई है।
पहारू - चार दिन पहले तो लग रहा था, देश में केवल 11 लोग ही हैं।


5. समारू - पीएसी ने टाटा व राडिया से पूछताछ की।
पहारू - यह तो अभी शुरूआत है।

कोई टिप्पणी नहीं: