गुरुवार, 9 जून 2011

टेढ़ी नजर

1. समारू - अन्ना हजारे के साथ हजारों हाथ है।
पहारू - सरकार के पास कपिल सिब्बल व दिग्विजय सिंह हैं, न।


2. समारू - बाबा रामदेव कभी सनक जाते हैं, कभी नरम पड़ जाते हैं।
पहारू - योग की यही तो खासियत है।


3. समारू - बाबा रामदेव 11 करोड़ के आसामी हैं।
पहारू - पतंजलि के लिहाज से 17 करोड़ होना चाहिए।


4. समारू - छग के गृहमंत्री के बयान से मुख्यमंत्री का सिरदर्द बढ़ा।
पहारू - सिर पर लादे हैं, बोझ तो सहना पड़ेगा।


5. समारू - महान चित्रकार एमएफ हुसैन नहीं रहे।
पहारू - अब ‘माधुरी’ पर कौन ‘फिदा’ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: