रविवार, 12 जून 2011

टेढ़ी नजर

1। समारू - छग में नक्सली हमले से फिर शहीद हुए जवान।
पहारू -- सरकार के कारिंदे इतना जरूर कहेंगे, मुआवजे का ऐलान कर दो।

2। समारू - छत्तीसगढ़ में सैकड़ों डॉक्टरों की कमी बरसों से बरकरार है।
पहारू - जो हैं, वही तो ड्यूटी पर नहीं आते।

3। समारू - छग में 15 जून से 15 जुलाई तक कर्मचारियों के स्थानांतरण होंगे।
पहारू - देखो, सबसे ज्यादा आंख में कौन खटका।

4। समारू - बाबा रामदेव ने संतो के कहने पर अनशन तोड़ा।
पहारू - राजनीति के बर्र को हाथ लगाने के पहले उनसे पूछ लिया होता।

5। समारू - बाबा के अनशन खत्म होने के बाद दिग्विजय सिंह क्या कहेंगे।
पहारू - सरकार कभी डरती नहीं, बल्कि वह डराती है, देख लिए न।

कोई टिप्पणी नहीं: