गुरुवार, 17 मार्च 2011

टेढ़ी नजर

1। समारू - छग कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का फैसला होली के बाद होगा।
पहारू - ऐसी न जाने कितनी होली बीत गई है।

2। समारू - सुरेश कलमाड़ी से सीबीआई ने दूसरी बार पूछताछ की।
पहारू - जितनी बार पूछताछ कर ले, कमाई थोड़ी न कम पड़ने वाली है।

3। समारू - पायलटों ने फर्जी मार्कशीट से नौकरी हथिया ली।
पहारू - हर जगह फर्जी ही तो छाए हुए हैं।

4। समारू - जांच के बाद ही जापानी खाद्य वस्तुएं भारत आएंगी।
पहारू - तब तो चाइना के बल्ले-बल्ले।

5। समारू - एक-एक कर भ्रष्टाचार की हांडी फूट रही है।
पहारू - फिलहाल छोटा छेद ही नजर आ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: