सोमवार, 14 मार्च 2011

टेढ़ी नजर

1. समारू - जाटों ने ओबीसी आरक्षण के लिए आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है।
पहारू - आरक्षण का झमेला तो राजनीतिक पार्टियों ने वोट के लिए पाल रखी है।

2. समारू - टैक्स पर इनकम बटोरने वाला एक और नाम आया।
पहारू - जितनी कमाई, उतनी टैक्स चोरी, खुली छूट है।

3. समारू - छग विधानसभा में कांग्रेस, भाजपा सरकार को घेरने में सफल नजर आ रही है।
पहारू - इतनी एकजुटता दिखाकर चुनाव में मेहनत करते तो विपक्ष में नहीं रहते।

4. समारू - पूर्व राज्यपाल एनडी तिवारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।
पहारू - इस उम्र में कोई उनका बेटा होने का दावा करे तो फजीहत तो होगी ही।

5. समारू - छह करोड़ भारतीय दिल की बीमारी से ग्रस्त होने शोधकर्ताओं का दावा।
पहारू - कुपोषण की बीमारी की समस्या से बड़ी थोड़ी न है।

कोई टिप्पणी नहीं: