बुधवार, 9 मार्च 2011

टेढ़ी नजर -

1. समारू - कांग्रेस व डीएमके में खटास पैदा हो गई है।
पहारू - वर्चस्व की लड़ाई में ऐसा ही होता है।

2. समारू - लड़खड़ा कर जीत रही भारतीय टीम।
पहारू - यह तो पुरानी आदत है।

3। समारू - सुप्रीम कोर्ट ने सीवीसी पद से पीजे थामस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
पहारू - चलो, भारतीय व्यवस्था में एक और दाग लगने से बच गया।

4. समारू - प्रधानमंत्री ने कहा है कि सीवीसी मामले में उन्हें कुछ पता नहीं था।
पहारू - आखिर, यहां क्या मजबूरी रही होगी।

5. समारू - महिला आरक्षण की मांग जोर-शोर से एक बार फिर उठी।
पहारू - क्या मतलब, आरक्षण का लाभ तो महिला के पति ही उठाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: