गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011

टेढ़ी नजर

(1) समारू - न्यायालय ने ए. राजा को घर की दवा तथा खाना खाने की अनुमति दी है।
पहारू - ए। राजा के पास खाने के लिए नोटों की गड्डी है, ना।

(2) समारू - असम में मुख्मंत्री व मंत्रियों से अधिक संपत्ति उनकी पत्नियों के पास है।
पहारू - मंत्रियों की कमाई पर पहला अधिकार तो उन्हीं का है।

(3) समारू - प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि मैं मजबूर हूं, मेरा कोई नहीं सुनता।
पहारू - हम जैसे गरीबों का भी कौन सुनता है ????

(4) समारू - छग सरकार कह रही है, प्रदेश में विकास तेजी हो रहा है।
पहारू - विपक्ष कह रहा है, राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

(5) समारू - गठबंधन की मजबूरी, क्या पहले की एलायंस सरकार में नहीं रही है ?
पहारू - गठबंधन सरकार, मजबूरी का ही परिणाम होता है।

(6) समारू - पिछले दिनों अगवा जवानों को छुड़ाने गए स्वामी अग्निवेश, जंगल में रास्ता भटक गए थे।
पहारू - छग के जंगलों में ना जाने कितने लोग भटके हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: