रविवार, 3 अप्रैल 2011

टेढ़ी नजर

1. समारू - छग में घरेलू बिजली की दर बढ़ा दी गई है।
पहारू - क्या करें, महंगाई झटके पर झटके दे रही है।


2. समारू - भारत की आबादी सवा अरब हो गई है।
पहारू - सरकार ने पहले ही नारा दिया है, हम दो-हमारे दो।


3. समारू - जीते तो ग्रेट गैंबलर।
पहारू - हारे तो कागजी शेर, वाह रे क्रिकेट।


4. समारू - बाबा रामदेव ने दिग्विजय सिंह को मानसिक दिवालिया बताया है।
पहारू - योग से इलाज कराने क्यों नहीं देते नुस्खा।


5. समारू - फाइनल मैच जीतने पर खूब फटाखे फूटे।
पहारू - हारते तो टीवी फूटते।

कोई टिप्पणी नहीं: